JASPER AI APP (JASVIR AI) FULL INFORMATION (2025)

♂️स्वागत है.......

♂️Harjankarihai blogpost.com


क्या है JASPER AI?(JASVIR AI )

JASPER AI APP आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित राइटिंग असिस्टेंट ऐप है (यह ऐप Jasvir AI के नाम से भी जाना जाता है)   यह ऐप मार्केट और कंटेंट क्रिएटर और अपने व्यवसाय के डिजाइन के लिए  बहुत ही उपयोगी है जिसकी सहायता से तेजी और कुशलता पूर्वक अपनी लिखित सामग्री बना सकतें हैं. यह ऐप सोशल मीडिया पोस्ट, मार्केटिंग कॉपी , ब्लॉग पोस्ट, वेबसाइट कंटेंट जैसी बहुत सी प्रोडेक्ट उपलब्ध करवा सकता है. JASPER AI GPT–4 सहित अन्य कई भाषाओं का उपयोग कर सकता है, ताकि ये तय किया जा सके कि दिया गया प्रोडेक्ट सटीक और स्वाभाविक लग सके।



मुख्य विशेष बातें JASPER AI की?

JASPER AI बहुत ही पॉवरफुल टूल है जो आपके दिए हुए कमांड को बहुत ही अलग और यूनिक लैंग्वेज में तैयार करता है

मार्केटिंग और विज्ञापन कॉपी: वेबसाइट और लैंडिंग पृष्ठों और डिजिटल एड्स के बारे में बहुत ही आकर्षक तरीके से लिखता है।

राइटिंग और ब्लॉग पोस्ट: शुरू से लेकर अंत तक करेगा हेल्प आपके ब्लॉग पोस्ट को तैयार करने में और देगा एक नई लुक।

सोशल मीडिया सामग्री: इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और भी अन्य प्लेटफार्म के लिए आपको देगा एक अट्रैक्टिव पोस्ट बनाकर।

वेबसाइट समग्री: आपकी वेबसाइट के विभिन्न पृष्ठों के लिए बहुत ही अट्रैक्टिव मॉडल तैयार करता है।

ईमेल मार्केटिंग: न्यूजलेटर और अट्रैक्टिव ईमेल आपको तैयार करके देता है।

रचनात्मक लेखन: स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानियों को लिखने में सक्षम जो बनाएगा आपको और स्पेशल।

क्या है कीमत JASPER AI  की?

 JASPER AI आपकी जरूरत के हिसाब से ही अपने कीमत को निर्धारित किया है और उस कीमत में आपको हर वह जरूरी फीचर्स देगा जो आपको डेवलप करने में खुद को बहुत ही मदद करेगी।

Creator plan: यह प्लान आर्टिकल और ब्लॉगिंग के लिए निर्धारित किया गया है जो एक निर्धारित पेमेंट करने के बाद आपके JASPER AI APP पर लागू हो जाएगा इसका मासिक बिलिंग $49 प्रति माह लगता है जिसमें मिलेगा आपको अनलिमिटेड वर्ड (शब्द) 50 से ज्यादा टेम्पलेट्स और 1 ब्रांड वाइस।

Pro plan: ये प्लान बढ़ते ब्रांड और छोटी टीमों के लिए है जिसमें 3 ब्रांड वाइस और क्रिएटर प्लान भी है साथ में अन्य कई फीचर्स ऐड है,इसका मासिक बिलिंग $69 प्रति माह या वार्षिक बिलिंग $59 प्रति माह है।

Business plan: यह प्लान फैक्ट्री और बड़े टीम के लिए बनाया गया है और इसमें कस्टम मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है।

JASPER AI APP अगर आप यूज करना चाह रहें हैं तो ये आपको 7 दिन का फ्री ट्रायल देता है जिसमें आप इस ऐप को पूरी तरीके से समझ सकते हैं इस ऐप को आप किसी भी गेजेट्स में यूज कर सकते हैं इंटरनेट के हेल्प से।